CG News : रायपुर के नए कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला का सख्त संदेश, अपराध पर जीरो टॉलरेंस

CG News : रायपुर के नए कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला का सख्त संदेश, अपराध पर जीरो टॉलरेंस

CG News : रायपुर के नए कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला का सख्त संदेश, अपराध पर जीरो टॉलरेंस

CG News : रायपुर कमिश्नरेट के नए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पदभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि चालान के नाम पर आम नागरिकों को परेशान न किया जाए और पुलिस व्यवहार में संवेदनशीलता बनी रहे।

विजिबल पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर जोर

कमिश्नर ने शहर में विजिबल पुलिसिंग, पैदल पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को और मजबूत करने के निर्देश दिए। चाकूबाजी, नशाखोरी और अड्डेबाजी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के संकेत देते हुए गुंडा और निगरानी बदमाशों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।

रैली, आयोजनों और सार्वजनिक स्थलों पर सख्ती

डॉ. शुक्ला ने बिना अनुमति किसी भी रैली, धरना या सामूहिक आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बार, कैफे और रेस्टोरेंट को तय समय पर बंद कराने और नियमों के उल्लंघन पर सीधे कार्रवाई करने का आदेश दिया गया, ताकि शहर में सुरक्षा और शांति बनी रहे।

यह भी पढ़े : CG News : सेक्स सीडी कांड में भूपेश बघेल की बढ़ीं मुश्किलें, सेशन कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.