CG News: मुख्यमंत्री साय करेंगे चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन

CG News: मुख्यमंत्री साय करेंगे चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन

CG News: मुख्यमंत्री साय करेंगे चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन

CG News: छत्तीसगढ़ में ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का निर्माण नवा रायपुर में शुरू होने जा रहा है। 21 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भूमिपूजन करेंगे। पीपीपी मॉडल पर बनने वाली इस फिल्म सिटी में 400–500 करोड़ रुपए के निवेश से फिल्म और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 नवा रायपुर में शुरू होगा मेगा प्रोजेक्ट

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण और पर्यटन को नई दिशा देने के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का निर्माण नवा रायपुर अटल नगर के माना–तूता क्षेत्र में राज्योत्सव स्थल के पास लगभग 100 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। यह परियोजना प्रदेश के लिए एक बड़ा सांस्कृतिक और आर्थिक कदम मानी जा रही है।

 पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण

फिल्म सिटी का निर्माण पीपीपी मॉडल पर मुंबई की इंद्रदीप इन्फ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी करेगी। परियोजना में कुल 400 से 500 करोड़ रुपए के निवेश की संभावना है। इसमें कंपनी द्वारा लगभग 250 करोड़ और केंद्र सरकार द्वारा 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जबकि राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी।

फिल्म मेकिंग और टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

फिल्म सिटी बनने से छत्तीसगढ़ी फिल्मों, नाटकों और फिल्म टूरिज्म को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय रोजगार, निवेश, बसाहट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है।

आधुनिक शूटिंग और प्रोडक्शन सुविधाएं

फिल्म सिटी में स्टूडियो, प्री और पोस्ट प्रोडक्शन भवन, आउटडोर शूटिंग लोकेशन, स्थायी और अस्थायी सेट्स विकसित किए जाएंगे। स्कूल, अस्पताल, जेल, तालाब, उद्यान, पर्वत और नदी जैसे सेट्स के साथ कन्वेंशन सेंटर और कलाकारों के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पर्यटन मंडल के अनुसार 21 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों इसका विधिवत भूमिपूजन किया जाएगा।

  यह भी पढ़े: CG News: पाकिस्तान से ड्रोन से आई हेरोइन खेप नाकाम, 5.5 किलो नशा जब्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home