CG News : बस्तर संभाग में बाढ़, मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ
CG News :छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश से बाढ़ के हालत बन गए हैं , जिससे काफी जन धन की हानि हुई है , ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है |
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मदद
बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से अपार क्षति हुई है, ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मदद का हाथ बढ़ाया गया है, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर संभाग के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की सहायता राशि व आवश्यक राहत सामग्री भेजी है और कहा है कि आवश्यकता पड़ी तो और भी मदद करेंगें, पडोसी राज्य होने के नाते हमारा यह कर्त्तव्य है, मदद के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगें |
मुख्यमंत्री साय का आभार
राहत सामग्री और सहायता राशि के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य है, बल्कि आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं, आपदा की घडी में जो सहायता राशि और राहत सामग्री भेजी गई है, वह अवश्य हीं बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान करेगा |