CG News : गणेश विसर्जन में बड़ा हादसा, नाचते वक्त बच्चे की मौत

 CG News : गणेश विसर्जन में बड़ा हादसा, नाचते वक्त बच्चे की मौत

 CG News :  गणेश विसर्जन में बड़ा हादसा, नाचते वक्त बच्चे की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है, जहाँ गणेश विसर्जन के दौरान डीजे में नाचते वक्त एक बच्चा बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया गया है, फिलहाल अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है |

जानकारी के मुताबिक

राजपुर के महुआपारा के निवासी प्रवीण गुप्ता उम्र 15 वर्ष शनिवार शाम गणेश पंडाल में गणेश विसर्जन में व्यस्त था, जिसके बाद वो विसर्जन के वक्त डीजे में डांस कर रहा था, लेकिन अचानक उसे बेचैनी होने लगी और वो बेहोश होकर गिर गया, जहाँ उसे सीपीआर भी दिया गया,इसके बाद उसे पुलिस वाहन में अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर न होने की वजह से इलाज में देरी हुई, स्टाफ से पूछने पर उन्होंने बदतमीजी की, जिस पर गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया, करीब 20 मिनट बाद डॉक्टर आए तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया |

मौत की वजह

घटना की जानकारी पर एसडीएम देवेन्द्र प्रधान और थानेदार भारद्वाज सिंह हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की और शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया , वहीं पूछताछ में उसके दोस्तों से पता चला कि प्रवीण सुबह से हीं पूजा में व्यस्त था और शाम को उसने एनर्जी ड्रिंक पी थी, आशंका है कि शायद डीजे की तेज आवाज से उसे हार्ट अटैक आया होगा, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम जांच के बाद हीं पता चलेगी |

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.