CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने MISA बंदियों के लिए पेंशन पुनः शुरू की, लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने MISA बंदियों (लोकतंत्र सेनानियों) के लिए पेंशन फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.
आपातकाल: लोकतंत्र का काला अध्याय
मुख्यमंत्री साय ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया, उन्होंने कहा कि, उस समय लगाए गए आपातकाल ने नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल दिया, यदि MISA बंदियों की हिम्मत और संघर्ष न होता, तो देश में लोकतंत्र की बहाली संभव नहीं होती.
लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान और सुरक्षा
राज्य सरकार ने पिछली सरकार के दौरान रोकी गई पेंशन को बहाल कर लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को औपचारिक रूप से मान्यता दी है, अब बंदियों और उनके परिवारों को सम्मान, अधिकार और सामाजिक सुरक्षा की स्थायी सुरक्षा कानूनी रूप से सुनिश्चित की गई है.
आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, MISA बंदियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो कुर्बानी दी है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी, राज्य सरकार का यह कदम उनके योगदान का सम्मान करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.