CG News: छत्तीसगढ़ में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: SIR के बाद बढ़े 2.34 लाख वोटर, 1.08 लाख नाम हटे
CG News: छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, दावे-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या अब 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई है, ड्राफ्ट सूची के बाद 2 लाख 34 हजार 994 नए मतदाता जुड़े हैं, जबकि 1 लाख 8 हजार 807 नाम हटाए गए हैं.

किन कारणों से कटे नाम?
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार हटाए गए नामों में मृत, स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं, सबसे ज्यादा नाम रायपुर में करीब 30 हजार कटे, जबकि कोरबा में 15 हजार और दुर्ग में 7 हजार मतदाताओं के नाम हटाए गए.
ड्राफ्ट से फाइनल तक: आंकड़ों में बदलाव
21 फरवरी 2026 को जारी अंतिम सूची के अनुसार:
• ड्राफ्ट से पहले: 2,12,30,737 मतदाता
• ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद: 1,84,95,920 मतदाता
• अंतिम प्रकाशन के बाद: 1,87,30,914 मतदाता
सबसे ज्यादा 30 हजार नए मतदाता दुर्ग जिले में जुड़े, जबकि रायपुर में केवल 521 नए नाम जुड़े.
27 हजार से अधिक BLO ने किया घर-घर सर्वे
SIR अभियान के तहत 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने 33 जिलों में घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए, करीब 1.84 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया, मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर सूची अपडेट की गई.
दावे-आपत्तियों का समय पर निराकरण
23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली गईं, सभी आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक पूरा कर लिया गया, जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी विधानसभा-वार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटोयुक्त प्रिंटेड और एक सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं, नवीनतम फोटो भी सूची में अपडेट किए गए हैं.
ऑनलाइन ऐसे करें अपना नाम चेक
मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध है, इसके अलावा मतदाता आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम जांच सकते हैं,
• मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की वेबसाइट
• जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट