CG News: छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों में सुरक्षा सख्त, बुर्का-नकाब पहनकर प्रवेश पर रोक
CG News: छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दुकानों में बुर्का और नकाब पहनकर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है, यह फैसला छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया.

चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता
सराफा व्यापारियों का कहना है कि, हाल के दिनों में चोरी और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, चेहरा ढककर दुकानों में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की पहचान करना कठिन हो जाता है, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है, सराफा एसोसिएशन का उद्देश्य एक सुरक्षित और भरोसेमंद व्यापार वातावरण तैयार करना है, जिससे ग्राहक और दुकानदार दोनों स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें.

किसी समुदाय को निशाना बनाने का उद्देश्य नहीं
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि, यह निर्णय किसी भी समुदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं लिया गया है, व्यापारियों का कहना है कि, पहचान छिपाकर चोरी की नीयत से आने वाले लोगों के कारण व्यापार संचालन में बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं.
अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर भी विचार
एसोसिएशन ने जानकारी दी कि, भविष्य में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और पहचान-आधारित प्रवेश जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि सराफा बाजारों में सुरक्षा के उच्च मानक स्थापित किए जा सकें.