CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 19 जनवरी को दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप

CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 19 जनवरी को दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप

राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। सोमवार 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा जिलों में एक-दिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहां निजी कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

जांजगीर-चांपा में DG ऑपरेटर के 20 पदों पर भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, जांजगीर-चांपा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा।
इस कैंप में पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (महाराष्ट्र) द्वारा DG ऑपरेटर के कुल 20 पदों के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह लगभग 13,000 से 15,000 रुपये वेतन के साथ नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

दंतेवाड़ा में ऑडिट असिस्टेंट और रिसेप्शनिस्ट की भर्ती

वहीं दंतेवाड़ा जिले में आयोजित प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से RCC एंड एसोसिएट द्वारा ऑडिट असिस्टेंट और रिसेप्शनिस्ट पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार सीधे कैंप स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

निःशुल्क कैंप, दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

दोनों ही प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • रोजगार पंजीयन

  • पहचान पत्र

  • बायोडाटा

लेकर निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें : बीजेपी संगठन में बड़ा दिन, नितिन नबीन आज करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home