CG News : कोटमी पुलिस ने गांजा बिक्री में लिप्त एक ही परिवार के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद

 CG News : कोटमी पुलिस ने गांजा बिक्री में लिप्त एक ही परिवार के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद

 CG News : कोटमी पुलिस ने गांजा बिक्री में लिप्त एक ही परिवार के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद

 CG News : मरवाही जिले के कोटमी चौकी अंतर्गत ग्राम पथर्रा बस स्टैंड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री में लिप्त एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 8 किलो 470 ग्राम गांजा, ₹60,000 नकद, तीन मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,68,890 की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।

किराना दुकान की आड़ में चल रही थी गांजा तस्करी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में स्थित एक किराना दुकान की आड़ में अवैध गांजा बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर कोटमी पुलिस ने दबिश देकर महिला सीमा गुप्ता, उसकी बेटी रेणु गुप्ता, बेटा हिमांशु गुप्ता और उनके सहयोगी अथर गिरी उर्फ अजय को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं गंभीर अपराध
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सीमा गुप्ता पिछले 10 वर्षों से गांव में अवैध रूप से निवास कर रही थी। वह पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रही है। पेंड्रा थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है।

गांव में लंबे समय से फैला रखा था डर का माहौल
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सीमा गुप्ता और उसका परिवार लंबे समय से गांव में अवैध गतिविधियों में लिप्त था और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रखा था। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित धन से परिवार ने पक्का मकान और महंगी मोटरसाइकिल भी खरीदी थी।

फरार आरोपी की तलाश जारी, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पूछताछ में पता चला कि गांजा की सप्लाई के लिए सीमा गुप्ता का बड़ा बेटा अविनाश गुप्ता उर्फ शानू, छोटा बेटा हिमांशु, भांजा अथर गिरी और सहयोगी महेंद्र गिरी उर्फ मधुर नियमित रूप से आते-जाते थे।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home