CG News: कवर्धा में नागालैंड की गाड़ी से 5 करोड़ का गांजा बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
CG News: 24 फरवरी की सुबह रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर कवर्धा जिले में पुलिस ने नागालैंड की पासिंग गाड़ी को रोककर चेकिंग की, कंटेनर में 900 किलो गांजा भरा हुआ था, जो ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था.
कंटेनर में सीक्रेट चैंबर का खुलासा
कवर्धा पुलिस ने बताया कि, कंटेनर में 30 बोरियों में गांजा भरा हुआ था, हर बोरी का वजन 30 किलो था, कुल 900 किलो गांजा बरामद हुआ, कंटेनर में एक सीक्रेट चैंबर भी था, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा छिपाया गया था, पुलिस ने चैंबर तोड़कर इसे बाहर निकाला.
गिरफ्तार ड्राइवर और पूछताछ
कंटेनर ड्राइवर आयाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि, गांजा किसने दिया और किसके पास जा रहा था.
बरामदगी की कीमत और जांच जारी
ASP अमित पटेल के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है, जब्त कंटेनर की कीमत करीब 50 लाख रुपये है, पुलिस पूरे मामले की जांच जारी रखे हुए है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.