Bihar News: RJD उम्मीदवार को मिली धमकी, पुलिस ने बढाई सुरक्षा

Bihar News: RJD उम्मीदवार को मिली धमकी, पुलिस ने बढाई सुरक्षा

Bihar News: RJD उम्मीदवार को मिली धमकी, पुलिस ने बढाई सुरक्षा

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया, धमकी एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम और करताहा थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर पर दी.

पुलिस ने बढाई सुरक्षा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और लालगंज विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है, धमकी के बाद शिवानी शुक्ला की चुनावी कार्यक्रमों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, वैशाली जिले की एसपी ने बताया कि, कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है और साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि, किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके पूरी निगरानी रखी जा रही है.

शिवानी, बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं और पहली बार लालगंज से आरजेडी की प्रत्याशी बनी हैं, उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु की एलायंस यूनिवर्सिटी और लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम की पढ़ाई की है, नामांकन के दौरान हलफनामे में उनकी चल संपत्ति 21 लाख रुपये बताई गई है, इस धमकी ने आरजेडी कार्यकर्ताओं में चिंता और गुस्सा दोनों पैदा कर दिया है और बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : Bihar News: 24 अक्टूबर को पीएम मोदी का बिहार दौरा, युवा संवाद कार्यक्रम आज

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home