Bihar News: 24 अक्टूबर को पीएम मोदी का बिहार दौरा, युवा संवाद कार्यक्रम आज
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है, बिहार में प्रत्याशियों के समर्थन के लिए पीएम मोदी खुद 24 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरे में वे समस्तीपुर जिले में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे.
बिहार दौरे की जानकारी पीएम मोदी ने खुद एक्स पोस्ट के जरिए दी है, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा – एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारे कार्यकर्ता अभूतपूर्व ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में डटे हैं, जनसंपर्क और संवाद से लेकर संगठन के हर स्तर पर उनकी भागीदारी हमारी सबसे बड़ी ताकत है.
MP : भाई दूज पर लाड़ली बहनों को मिली खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए
पीएम मोदी की जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को बिहार के समस्तीपुर जिले का दौरा करेंगे, उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और एनडीए घटक दलों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं, पीएम मोदी समस्तीपुर के दुधपुरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद वे बेगुसराय में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, बिहार दौरे के पहले पीएम मोदी आज यानी 23 अक्टूबर को बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.