Bihar News: चुनाव आयोग ने दी नई डिजिटल सुविधा, आसानी से पता चलेगा वोटिंग बूथ
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन चुनाव आयोग ने मतदाताओं को एक बड़ी डिजिटल सुविधा प्रदान की है, इसमें अब मतदाताओं को मतदान केंद्र की जानकारी पाने के लिए अब मात्र एक QR कोड स्कैन करना होगा.
QR कोड से मिलेगी मतदाता केंद्र की जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई डिजिटल सुविधा में अब मतदाताओं को मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए अब मोबाइल से QR कोड स्कैन करना होगा, QR कोड स्कैन करने के लिए मतदाताओं को अपना मतदाता पहचान संख्या दर्ज करनी होगी, इसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर मतदाता के मतदाता केंद्र का नाम, बूथ नम्बर और लोकेशन सहित अन्य उपयोगी जानकारी दिख जाएगी, QR कोड स्कैन करने पर मतदाता को अपने जिले का चयन, इसके बाद अपनी भाषा का चयन और आखिर में अपनी मतदाता पहचान संख्या दर्ज करनी होगी.
इस डिजिटल सुविधा को आमजनों तक पहुंचाने के लिए भारत निर्वाचन चुनाव आयोग ने एक विशेष जन जागरूकता अभियान शुरू किया है, इस अभियान के अंतर्गत पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे बड़े शहरों में बस स्टैंड, बाजारों और अन्य सार्वजानिक स्थानों पर होर्डिंग और फ्लैक्स लगाए जाएंगे, इन होर्डिंग्स पर QR कोड का स्कैनर होगा, जिसे स्कैन करके मतदाता अपने मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, चुनाव आयोग का मानना है कि, इस पहल से मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल बनेगी, इसके साथ हीं मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होगी.