CG News: होटल कारोबारी दीपक टंडन पर 27.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एक सप्ताह में 6 FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

CG News: होटल कारोबारी दीपक टंडन पर 27.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एक सप्ताह में 6 FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

CG News: होटल कारोबारी दीपक टंडन पर 27.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एक सप्ताह में 6 FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

CG News: रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. अब उसके खिलाफ कोरबा जिले के दीपका थाने में 27 लाख 90 हजार रुपए की कथित धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज हुआ है. कोयला कारोबारी अंकित सिंह ने 13 नवंबर 2026 को पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि दीपक टंडन ने उनके पिता महेंद्र सिंह से यह रकम ली थी, लेकिन लंबे समय बाद भी वापस नहीं की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

समझौते के बाद 5 लाख का चेक देने का आरोप

अंकित सिंह के मुताबिक, इस मामले में पहले भी वर्ष 2020 में दीपका थाने में अपराध क्रमांक 160/2020 के तहत केस दर्ज किया गया था. आरोप है कि बाद में दीपक टंडन ने उन्हें भरोसे में लेकर शपथ पत्र के जरिए समझौता किया. उसने शुरुआत में 5 लाख रुपए देने और शेष रकम धीरे-धीरे लौटाने का आश्वासन दिया था. बार-बार पैसे मांगने पर 20 मई 2023 को यस बैंक का 5 लाख रुपए का चेक दिया गया. हालांकि, करीब 10 से 12 दिन बाद बैंक में जानकारी लेने पर पता चला कि चेक पहले से ही होल्ड कराया गया था.

रकम मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

शिकायतकर्ता का आरोप है कि चेक देने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई. बाद में आरोपी ने 10 जुलाई 2024 को कटघोरा कोर्ट में पेशी के दौरान पैसे देने की बात कही थी. इसी दिन शाम करीब 4 बजे दीपक ने अपने एक साथी के जरिए अंकित को दीपका के बुधवारी चौक पर बुलाया. अंकित का आरोप है कि वहां रकम मांगने पर दीपक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी. इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की बात कहकर भी डराने का आरोप लगाया गया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, उस समय डर के कारण उसने पुलिस में शिकायत नहीं की थी.

गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

अंकित सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बिलासपुर पुलिस ने दीपक टंडन को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर 13 नवंबर 2026 को दीपका थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. अंकित का आरोप है कि आरोपी पैसे लौटाने के नाम पर चेक देता था, लेकिन बाद में रकम मांगने पर धमकाकर शिकायत करने से रोकने की कोशिश करता था. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है.

एक सप्ताह में दीपक टंडन के खिलाफ 6 FIR

दीपक टंडन के खिलाफ अलग-अलग जिलों में धोखाधड़ी, धमकी और अन्य आरोपों से जुड़े मामले सामने आए हैं. शिकायतों के मुताबिक, उसके खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कुल 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं. इनमें रायपुर, सक्ती, बिलासपुर और कोरबा से जुड़े मामले शामिल हैं, ताजा मामला कोरबा जिले के दीपका थाने में दर्ज हुआ है. अंकित सिंह ने आरोप लगाया कि दीपक टंडन ने उनके पिता महेंद्र सिंह से 27 लाख 90 हजार रुपए लिए थे. रकम वापस करने के लिए 5 लाख रुपए का चेक दिया गया, लेकिन वह होल्ड मिला. पैसे मांगने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

DSP कल्पना वर्मा प्रकरण से भी जुड़ा रहा नाम

दीपक टंडन इससे पहले दंतेवाड़ा की तत्कालीन DSP कल्पना वर्मा से जुड़े विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आया था. उस मामले में उसने आरोप लगाया था कि DSP ने उसे लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपए और गहने लिए थे. वहीं, दीपक के होटल में कपड़े उतरवाकर पिटाई किए जाने का एक वीडियो भी पहले वायरल हुआ था.

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर में दर्ज मामले में AI के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे न्यूज पोर्टल तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोपों की जांच की जा रही है. आरोप है कि सामग्री हटाने या मामला दबाने के नाम पर लोगों से पैसे मांगे जाते थे.

फिलहाल दीपक टंडन के खिलाफ दर्ज अलग-अलग मामलों में पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन मामलों में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी.

यह भी पढ़ें : Korba News: मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा, ग्राहकों ने बनाया VIDEO, खाद्य विभाग ने होटल बंद करने का दिया आदेश

Related Post

One thought on “CG News: होटल कारोबारी दीपक टंडन पर 27.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एक सप्ताह में 6 FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home