Korba News: मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा, ग्राहकों ने बनाया VIDEO, खाद्य विभाग ने होटल बंद करने का दिया आदेश

Korba News: मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा, ग्राहकों ने बनाया VIDEO, खाद्य विभाग ने होटल बंद करने का दिया आदेश

Korba News: मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा, ग्राहकों ने बनाया VIDEO, खाद्य विभाग ने होटल बंद करने का दिया आदेश

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर मामला सामने आया है. कटघोरा स्थित मुरली होटल में नाश्ता करने पहुंचे ग्राहकों को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एक ग्राहक की प्लेट में परोसे गए सांभर के अंदर कीड़ा दिखाई दिया. उस समय होटल में कई लोग डोसा और सांभर खा रहे थे. घटना सामने आने के बाद ग्राहकों ने एक-दूसरे को इसकी जानकारी दी और होटल के कर्मचारियों को भी शिकायत की.

शिकायत के बाद जांच के लिए पहुंची खाद्य विभाग की टीम होटल बंद करने का नोटिस दिया।

सांभर में कीड़ा देखकर अधूरा छोड़ दिया नाश्ता

जानकारी के मुताबिक, कटघोरा के मेन रोड स्थित मुरली होटल में सुबह नाश्ते के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी प्लेट में सांभर के अंदर कीड़ा तैरते हुए देखा. उसने तत्काल आसपास मौजूद लोगों को यह दिखाया. ग्राहकों की शिकायत पर होटल कर्मचारियों ने भी सांभर में कीड़ा होने की बात स्वीकार की. इस घटना से नाराज कई ग्राहक अपना नाश्ता बीच में ही छोड़कर होटल से बाहर निकल गए.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

होटल में हुई इस घटना को वहां मौजूद ग्राहकों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा. वीडियो सामने आने के बाद होटल में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठने लगे. ग्राहकों ने मामले की शिकायत खाद्य विभाग से की, जिसके बाद अधिकारियों की टीम ने होटल पहुंचकर जांच शुरू की.

कोरबा के मुरली होटल में खाद्य विभाग को गंदगी भी मिली।

खाद्य विभाग ने होटल का किया निरीक्षण

शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम कटघोरा पहुंची. खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत के नेतृत्व में अधिकारियों ने मुरली होटल का निरीक्षण किया. इस दौरान सांभर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया. खाद्य अधिकारी के मुताबिक, निरीक्षण के समय होटल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई. इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI के निर्धारित नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था.

अगले आदेश तक होटल बंद

जांच के दौरान मिली कमियों को देखते हुए खाद्य विभाग ने होटल संचालक को अगले आदेश तक प्रतिष्ठान बंद रखने का नोटिस जारी किया है. साथ ही होटल में खाद्य पदार्थों की खरीद और बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है. अब सांभर के नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

खाद्य पदार्थों में भी मिल चुका है कीड़ा

कोरबा जिले में खाद्य पदार्थों में कीड़े मिलने का यह पहला मामला नहीं है. कुछ दिन पहले NTPC क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी डेयरी के सांभर-वड़ा में भी कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी. इसके अलावा खाद्य विभाग की टीम ने शारदा स्वीट्स का भी निरीक्षण किया. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद ग्राहकों ने जिले के बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में नियमित जांच कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि खाने-पीने की चीजों में स्वच्छता और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें : CG News: 17 लोगों की मौत का जिम्मेदार कबरा हाथी पकड़ से बाहर, रेडियो कॉलर लगाने का अभियान विफल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home