CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का नोटिस जारी

CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का नोटिस जारी

CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का नोटिस जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज प्रभावित होने लगा है. जिले के पटवारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं. इसके कारण राजस्व विभाग से जुड़े कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं. धान खरीदी की तैयारियों से लेकर डिजिटल क्रॉप सर्वे और आपदा सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कामों पर भी इसका असर पड़ रहा है.

Patwari Kanungo association Indefinite strike on haryana | Patwari Kanungo  Strike Haryana: हरियाणा में पटवारी-कानूनगो की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,  सरकारी कामकाज पड़े ठप्प

प्रशासन ने जारी किया काम पर लौटने का नोटिस

लगातार कामकाज प्रभावित होने के बीच अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम ने सारंगढ़, बरमकेला और सरिया तहसील के हड़ताली पटवारियों को नोटिस जारी किया है. इसमें उन्हें तत्काल अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होकर कामकाज शुरू करने और उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं, प्रशासन ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर काम पर नहीं लौटने और आदेश का पालन नहीं करने वाले पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. इसमें सेवा में ब्रेक सहित कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. प्रशासन का उद्देश्य प्रभावित सरकारी कार्यों को जल्द से जल्द दोबारा शुरू कराना है.

धान गिरदावरी और डिजिटल क्रॉप सर्वे पर असर

पटवारियों की हड़ताल के कारण धान गिरदावरी, डिजिटल क्रॉप सर्वे, धान खरीदी से जुड़ी तैयारियों और आपदा सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं. इन कामों का समय पर पूरा होना जरूरी है. ऐसे में प्रशासन अब हड़ताली पटवारियों को नोटिस जारी कर काम पर लौटने का दबाव बना रहा है, नोटिस जारी होने के बाद अब सबकी नजर पटवारियों के अगले कदम पर है. देखना होगा कि प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद पटवारी काम पर लौटते हैं या अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: बचेली में गेट निर्माण को लेकर विवाद, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अटामी, बोले- आज ही गेट हटाओ

Related Post

One thought on “CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का नोटिस जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: विदेशी मेडिकल डिग्री वाले डॉक्टरों को हाई कोर्ट से झटका, एक लाख रुपये फीस वापसी और पुराने स्टाइपेंड की मांग खारिज CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का नोटिस जारी CG News: बचेली में गेट निर्माण को लेकर विवाद, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अटामी, बोले- आज ही गेट हटाओ CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बढ़ेगी गर्मी, आज कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान CG News: DMF फंड घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ की संपत्तियां अटैच, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट CG News: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन, अंतिम वीडियो में कही थी जल्द लौटने की बात
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home