CG Weather: चक्रवात अर्नब के चलते रायपुर समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather: चक्रवात अर्नब के चलते रायपुर समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather: चक्रवात अर्नब के चलते रायपुर समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर जिले में 29 अक्टूबर को सभी शासकीय और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई है.

छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा चक्रवाती तूफान का असर; अगले चार दिन चलेंगी तेज  हवाएं, खूब गिरेगा पानी, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan

कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना

मौसम में आए बदलाव के बीच रायपुर सहित कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर, रायपुर और सुकमा में भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

आगरा, मथुरा समेत 5 जिलों में कल बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल, चार से पांच  दिन के लिए बारिश भी थमी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

बिलासपुर और महासमुंद में भी शैक्षणिक संस्थान बंद

बारिश की चेतावनी को देखते हुए बिलासपुर और महासमुंद में भी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. इससे पहले बस्तर संभाग के कई जिलों के साथ दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद में भी शैक्षणिक संस्थान बंद रखे गए थे. सरगुजा संभाग के जिलों में भी मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है.

CG Weather: साइक्लोन 'अर्नब' से बढ़ीं छत्तीसगढ़ के किसानों की मुसीबतें, आने  वाली है तबाही? 28 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

प्रशासन अलर्ट, राहत और बचाव दल तैयार

संभावित आपदा से निपटने के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, बिजली विभाग, नगरीय निकाय और पंचायतों के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा अग्निशमन दलों को तैयार रहने को कहा गया है. ग्रामीण इलाकों में लोगों को मुनादी के जरिए भारी बारिश, तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और जलभराव के खतरे से आगाह किया जा रहा है.

क्या सच में तबाही मचाने आ रहा है 'चक्रवात अर्नब', IMD ने बताई सच्चाई; सोशल  मीडिया देख अलर्ट हुए लोग - is cyclone arnab really coming to wreak havoc  the imd reveals

नदी-नालों और निचले इलाकों में सतर्कता

प्रशासन ने नदी-नालों, निचले इलाकों, कमजोर इमारतों और बिजली लाइनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने और नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया है. लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें. आपात स्थिति में रायपुर जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 0771-2413233 पर संपर्क किया जा सकता है.

हिमाचल में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, इन 6 जिलों में बारिश,  आंधी-तूफान का अलर्ट

अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क दर्ज किया गया था, लेकिन चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अब बारिश की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है.

यह भी पढ़ें : CG News: ASI ढोलाराम मरकाम पर वसूली के आरोप, दोबारा शिकायत के बाद भी अंतिम कार्रवाई का इंतजार

Related Post

One thought on “CG Weather: चक्रवात अर्नब के चलते रायपुर समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश का अलर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home