CG News: सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी, 1 को उम्रकैद

CG News: सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी, 1 को उम्रकैद

CG News: सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी, 1 को उम्रकैद

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय मासूम बेटी की दोहरे हत्याकांड के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है, अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद की सजा से दंडित किया गया है.

तीन दोषियों को मृत्युदंड

फांसी की सजा पाने वालों में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अलावा उसके साथी चंद्रकांत चौधरी और फूल सिंह शामिल हैं, लगभग दो साल पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था, आरोपियों ने निर्मम तरीके से मां-बेटी की हत्या करने के बाद उनके शवों को ठिकाने लगाने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस और न्यायालय की त्वरित कार्रवाई से अब पीड़ितों को न्याय मिला है.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चली त्वरित सुनवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था, जहाँ अभियोजन पक्ष ने मजबूत साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए, अदालत ने सभी सबूतों और दलीलों का गहन अध्ययन करने के बाद चारों आरोपियों को दोषी ठहराया था, जिसके बाद 8 अक्टूबर को अदालत ने सजा के परिमाण पर अंतिम मोहर लगाते हुए तीन दोषियों को फांसी की सजा सुना दी.

दोषी करार दिए जाने के बाद आरोपी का बेखौफ रवैया

मामले में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद जब मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को अदालत परिसर से बाहर लाया जा रहा था, तब उसके चेहरे पर छाई बेखौफ मुस्कान ने हर किसी को हैरान कर दिया था, आरोपी की इस वायरल तस्वीर और बेपरवाह रवैये की जनमानस में भारी आलोचना हुई थी, हालांकि अदालत के इस कठोर फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून के शिकंजे से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता.

न्याय मिलने पर परिजनों और जनता ने ली राहत की सांस

हेड कॉन्स्टेबल के परिवार के साथ घटी इस खौफनाक वारदात के बाद से ही सूरजपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में सख्त से सख्त सजा की मांग की जा रही थी, अदालत द्वारा दिए गए इस कड़े और नजीर पेश करने वाले फैसले के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है, इस फैसले से अपराधियों में कानून का डर और जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं, पेंशन का दावा खारिज

Related Post

One thought on “CG News: सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी, 1 को उम्रकैद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home