CG News: रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, आंकड़े देखकर उड़े पुलिस के होश

CG News: रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, आंकड़े देखकर उड़े पुलिस के होश

CG News: रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, आंकड़े देखकर उड़े पुलिस के होश

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उसके आसपास के ग्रामीण थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. शनिवार से रविवार के बीच महज 24 घंटे के भीतर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कुल 159 गुमशुदगी की शिकायतें (FIR) दर्ज कराई गईं, जिसने पुलिस प्रशासन और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है.

सबसे अधिक महिलाएं शामिल

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, इन 159 लापता मामलों में सबसे बड़ी संख्या महिलाओं की है. दर्ज शिकायतों में 78 महिलाएं, 54 पुरुष, 17 बच्चे व नाबालिग और 10 बुजुर्ग शामिल हैं. इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों के अचानक लापता होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

गुमशुदगी के पीछे की मुख्य वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गुमशुदगी के पीछे पारिवारिक अनबन, घरेलू हिंसा, आर्थिक परेशानी, बेरोजगारी, नशे की लत और प्रेम संबंध जैसे कारण सामने आ रहे हैं. वहीं किशोरों और नाबालिगों के मामले में पढ़ाई का तनाव और मानसिक दबाव भी एक बड़ी वजह बन रहा है.

हर मामले को गंभीरता से ले रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों का पालन किया जा रहा है. डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि अदालत के आदेशानुसार अब केवल सामान्य गुमशुदगी दर्ज करने के बजाय हर मामले में आपराधिक एंगल से भी जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी को बंधक बनाकर या गलत नीयत से तो नहीं छिपाया गया है.

मोबाइल लोकेशन में जुटी साइबर सेल

लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं. साइबर सेल की मदद से परिजनों के बयान, लापता व्यक्तियों के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगाले जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उनका सुराग लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: EOW आज कोर्ट में पेश करेगी अंतिम चार्जशीट, 9 आरोपी तलब

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home