CG News: रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, महाराष्ट्र, झारखंड व ओडिशा रूट की ट्रेनें रद्द

CG News: रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, महाराष्ट्र, झारखंड व ओडिशा रूट की ट्रेनें रद्द

CG News: रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, महाराष्ट्र, झारखंड व ओडिशा रूट की ट्रेनें रद्द

CG News: महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा की ओर यात्रा करने वाले ट्रेन यात्रियों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक बदलने का कार्य किया जाना है. इस तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे बिलासपुर होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें सीधे तौर पर प्रभावित होंगी.

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द

मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे ने 3 ट्रेनों को रद्द और 2 ट्रेनों को डायवर्टेड (बदले हुए) रूट से चलाने का निर्णय लिया है. इस ब्लॉक का सबसे अधिक प्रभाव गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस पर पड़ेगा, जिसके दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे रद्द रहेंगे. इसके अलावा नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस और पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के निर्धारित फेरे भी निरस्त किए गए हैं.

उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस बदले रूट से चलेंगी

यात्रा प्रभावित होने के साथ-साथ कुछ प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर अपने तय मार्ग के बजाय बदले हुए रूट से संचालित की जाएंगी. रेलवे प्रशासन ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस अवश्य जांच लें.

14 अक्टूबर 2026 तक पहले से 18 ट्रेनें हैं निरस्त

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 14 अक्टूबर 2026 तक पहले से ही रद्द चल रही हैं. इनमें इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के कैंसिल होने से पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

गीतांजलि एक्सप्रेस रहेगी 2 घंटे री-शेड्यूल

रद्द और डायवर्ट की गई ट्रेनों के अलावा कई गाड़ियों के समय में भी बदलाव किया गया है. इसी क्रम में 13 अक्टूबर को चलने वाली हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक सुरक्षा और संरक्षा को मजबूत करने के लिए यह मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: चुनाव में जनरेटर किराए पर हाईकोर्ट का फैसला, 13 साल पुराने मामले में बड़ा आदेश

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home