CG News: ऑनलाइन अटेंडेंस के खिलाफ टीचर ने बनाया वीडियो, DEO ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात

CG News: ऑनलाइन अटेंडेंस के खिलाफ टीचर ने बनाया वीडियो, DEO ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात

CG News: ऑनलाइन अटेंडेंस के खिलाफ टीचर ने बनाया वीडियो, DEO ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नवागढ़ विकासखंड के हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका निर्मला कोमल ने ऐप के जरिए शिक्षकों की उपस्थिति और काम की निगरानी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर शिक्षकों की ऑनलाइन निगरानी हो रही है, तो कलेक्टर से लेकर अन्य अधिकारियों के कामकाज का हिसाब भी ऑनलाइन और सार्वजनिक होना चाहिए.

स्कूल पहुंचकर रिकॉर्ड किया वीडियो

वायरल वीडियो में शिक्षिका ने अपना परिचय निर्मला कोमल के रूप में दिया है. उन्होंने 29 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे स्कूल पहुंचने के बाद यह वीडियो बनाया था. वीडियो में उन्होंने बताया कि वह उस समय ड्यूटी पर मौजूद हैं. इसी दौरान उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए.

अधिकारियों के कामकाज पर भी उठाए सवाल

शिक्षिका ने वीडियो में सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की समस्या का भी जिक्र किया. उनका कहना है कि जिस तरह शिक्षकों के आने-जाने और कामकाज की निगरानी की जा रही है, उसी तरह अधिकारियों के कार्यक्रम और कार्यों की जानकारी भी जनता के सामने रखी जानी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि समय पर ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करने के दबाव में शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार हादसे का खतरा भी रहता है.

दूसरे विभागों की व्यवस्था सुधारने की मांग

निर्मला कोमल ने कहा कि शिक्षकों की ऐप के जरिए निगरानी करने के बजाय सरकार को दूसरे विभागों की व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देना चाहिए. उन्होंने सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को हटाने समेत अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की. शिक्षिका ने कहा कि वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले चुनाव में जनता सरकार को इसका जवाब दे सकती है.

DEO ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात

वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल समय में शिक्षिका के वीडियो बनाने और सरकार व अधिकारियों पर टिप्पणी करने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: हाईकोर्ट ने वरिष्ठता विवाद पर सुनाया अहम फैसला, विज्ञापन नहीं नियुक्ति तिथि होगी आधार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home