CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्राचार्यों के 766 पद खाली, 17 अगस्त को प्रमोशन काउंसलिंग

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्राचार्यों के 766 पद खाली, 17 अगस्त को प्रमोशन काउंसलिंग

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्राचार्यों के 766 पद खाली, 17 अगस्त को प्रमोशन काउंसलिंग

CG News: छत्तीसगढ़ के ट्राइबल क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में प्राचार्यों के 766 पद रिक्त होने की जानकारी सामने आई है, वहीं इन खाली पदों को भरने के लिए विभाग सीमित संख्या में व्याख्याताओं की पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है, लोक शिक्षण संचालनालय यानी DPI ने पदोन्नति और पदस्थापना के लिए 17 अगस्त 2026 को काउंसलिंग कराने का फैसला लिया है, इसके लिए चयनित व्याख्याताओं को इन्द्रावती भवन बुलाया गया है.

Representative Image

17 अगस्त को होगी काउंसलिंग

विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 7 मार्च 2025 को हुई थी, जिसमें 14 लोक सेवकों के प्रकरणों पर विचार किया गया था, अब इनमें से 11 व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नति और पदस्थापना के लिए काउंसलिंग में शामिल किया गया है, विभाग ने संबंधित शिक्षकों को निर्धारित तारीख पर इन्द्रावती भवन में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं, काउंसलिंग के जरिए रिक्त पदों पर पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

दो शिक्षक प्रमोशन प्रक्रिया से बाहर

प्रमोशन सूची में शामिल कृष्णचंद यादव और राजेश कुमार सिंह को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर रखा गया है, दोनों शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर 2026 को होनी है, विभागीय नियमों के अनुसार सेवानिवृत्ति में एक वर्ष से कम समय शेष रहने पर पदोन्नति नहीं दी जाती, वहीं रितेश कुमार वैद्य को उनकी वर्तमान संस्था में ही प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जा रहा है, जिससे उनके लिए अलग पदस्थापना की जरूरत नहीं होगी.

13 अगस्त तक दर्ज होगी आपत्ति

काउंसलिंग सूची और रिक्त पदों को लेकर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है, शिक्षक 13 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे, इसके बाद 17 अगस्त को इन्द्रावती भवन में काउंसलिंग आयोजित होगी, विभाग ने संबंधित शिक्षकों को विभागीय पोर्टल पर जारी होने वाले अपडेट और निर्देशों पर नजर रखने के लिए कहा है.

कोंडागांव में सबसे ज्यादा रिक्त पद

रिक्त प्राचार्य पदों की संख्या में कोंडागांव सबसे आगे है, यहां 93 पद खाली बताए गए हैं, इसके बाद बलरामपुर में 80, कांकेर में 78, बस्तर में 66, सूरजपुर में 59 और बीजापुर में 55 पद रिक्त हैं, वहीं गरियाबंद में 40, जशपुर में 39, दंतेवाड़ा और सुकमा में 37-37 पद खाली हैं, इसके अलावा कोरबा, एमसीबी, नारायणपुर, कोरिया, सरगुजा समेत अन्य जिलों में भी प्राचार्यों के पद रिक्त हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: E20 पेट्रोल विवाद पर भूपेश बघेल का पलटवार, जनार्दन मिश्रा के बयान पर सियासी हमला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *