CG News: रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ लेकर आरोपी फरार

CG News: रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ लेकर आरोपी फरार

CG News: रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ लेकर आरोपी फरार

CG News: रायपुर में नकली नोटों के बड़े सौदे के नाम पर कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, आरोप है कि आरोपियों ने 45 करोड़ रुपये के नकली नोट देने का दावा किया था, लेकिन रकम लेने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए.

सोशल मीडिया से हुई थी पहचान

जानकारी के अनुसार कारोबारी और आरोपियों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, सौदे को लेकर रायपुर और महाराष्ट्र में कई दौर की बैठकें हुईं, आरोपियों ने बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का दावा कर कारोबारी का भरोसा जीता.

रकम लेने के बाद टालते रहे आरोपी

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने 1.13 करोड़ रुपये अलग-अलग किस्तों में लेने के बाद नकली नोटों की खेप तैयार होने, सुरक्षा व्यवस्था और डिलीवरी में देरी का बहाना बनाया, लेकिन लंबे समय बाद भी न तो नोट मिले और न ही रकम वापस की गई.

दो एंगल से जांच कर रही पुलिस

तेलीबांधा थाना पुलिस इस मामले की दो पहलुओं से जांच कर रही है, पहला कारोबारी से हुई कथित ठगी और दूसरा नकली नोटों की सप्लाई और बाजार में खपाने की योजना से जुड़े दावों की जांच, पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

होटल और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस जांच में होटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, यात्रा दस्तावेज और लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है, अधिकारियों के अनुसार मामला संवेदनशील है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: हाईकोर्ट का अहम फैसला, शोकसभा के कारण पूरे दिन न्यायिक कार्य स्थगित नहीं किए जा सकते

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *