CG News: छत्तीसगढ़ में अफसरशाही पर घमासान, बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत से सियासत तेज

CG News: छत्तीसगढ़ में अफसरशाही पर घमासान, बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत से सियासत तेज

CG News: छत्तीसगढ़ में अफसरशाही पर घमासान, बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत से सियासत तेज

CG News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नौकरशाही का मुद्दा चर्चा में है, कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल और आईएएस अमित कटारिया के बीच विवाद के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है, बृजमोहन ने अफसर के व्यवहार को लेकर शिकायत की है, जिसके बाद मामला रायपुर से दिल्ली तक पहुंच गया है.

लोकसभा अध्यक्ष से की गई शिकायत

बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है, शिकायत के बाद लोकसभा सचिवालय ने डीओपीटी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है, आरोप है कि बातचीत के दौरान आईएएस अमित कटारिया ने गरिमा के विपरीत भाषा का इस्तेमाल किया और अनुचित व्यवहार किया.

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया है, भूपेश बघेल और शिव डहरिया समेत कई विपक्षी नेता बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में नजर आए हैं, वहीं उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं.

सरकार ने भी दिया जवाब

विपक्ष के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है, उन्होंने कांग्रेस शासन में अफसरशाही हावी होने की बात कही, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुननी चाहिए और संवाद बनाए रखना चाहिए.

अफसरशाही को लेकर बढ़ी बहस

छत्तीसगढ़ में अफसरों को लेकर बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई मुद्दों पर उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे, अब सभी की नजर लोकसभा सचिवालय की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें : CG News: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की संपत्ति जब्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *