CG News: प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश के आसार, कई इलाकों में गरज चमक की संभावना

CG News: प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश के आसार, कई इलाकों में गरज चमक की संभावना

CG News: प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश के आसार, कई इलाकों में गरज चमक की संभावना

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहने के कारण आज अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है.

अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 3 अगस्त से 7 अगस्त तक अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, इस दौरान एक दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है.

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

मानसून सीजन में अब तक बिलासपुर संभाग के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, यहां 769.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 76 प्रतिशत अधिक है, प्रदेश में इस जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

कई जिले अब भी सामान्य बारिश से पीछे

प्रदेश के 33 जिलों के आंकड़ों के अनुसार कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि कई जिले अभी भी औसत बारिश से पीछे चल रहे हैं, 11 जिलों में सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है, हालांकि किसी भी जिले में अत्यधिक कमी नहीं देखी गई है.

दो मौसमी सिस्टम से बनी बारिश की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका और ट्रफ लाइन सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी हैं, समुद्र तल पर बने इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बादल और बारिश का दौर बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : CG News: ट्रेन में भोजन की कीमत बढ़ने की तैयारी, नई कैटरिंग व्यवस्था पर रेलवे का फोकस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *