CG News: मिल्क पाउडर और पाम ऑयल से बनने वाले एनालॉग उत्पादों पर रोक, फैक्ट्रियों की जांच शुरू

CG News: मिल्क पाउडर और पाम ऑयल से बनने वाले एनालॉग उत्पादों पर रोक, फैक्ट्रियों की जांच शुरू

CG News: मिल्क पाउडर और पाम ऑयल से बनने वाले एनालॉग उत्पादों पर रोक, फैक्ट्रियों की जांच शुरू

CG News: मिल्क पाउडर और पाम ऑयल से बनने वाले एनालॉग पनीर, मक्खन और दही पर शासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश जारी होने से पहले ही कई फैक्ट्रियों में उत्पादन बंद कर दिया गया था। खाद्य विभाग ने सभी निर्माताओं को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

असली पनीर की कीमत बढ़ने की आशंका
एनालॉग पनीर की बिक्री और निर्माण बंद होने के बाद बाजार में असली पनीर की मांग बढ़ सकती है। कारोबारियों और जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में असली दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, विभाग नकली उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
रायपुर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। भाठागांव, निमोरा और बीरगांव स्थित चार फर्मों की जांच की गई, जहां एनालॉग या प्रतिबंधित उत्पादों का निर्माण, भंडारण या बिक्री नहीं मिली। संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जमाखोरी की आशंका पर नजर
प्रतिबंध की जानकारी पहले मिलने के कारण एनालॉग पनीर की जमाखोरी की आशंका जताई जा रही है। विभाग को शक है कि कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने पहले से स्टॉक जमा किया हो सकता है। ऐसे संस्थानों की भी जांच की जा सकती है, ताकि प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री रोकी जा सके।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने साफ किया है कि प्रतिबंधित वस्तुओं का निर्माण या बिक्री करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें : CG News: हाईकोर्ट की निगरानी में बदलेगी बिलासपुर की बिजली और नगर निगम व्यवस्था

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *