CG News: कटघोरा अटल परिसर की प्रतिमा पर सवाल, जांच के बाद प्रशासन सख्त

CG News: कटघोरा अटल परिसर की प्रतिमा पर सवाल, जांच के बाद प्रशासन सख्त

CG News: कटघोरा अटल परिसर की प्रतिमा पर सवाल, जांच के बाद प्रशासन सख्त

CG News: कोरबा जिले के कटघोरा स्थित अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद सामने आया है, जांच में प्रतिमा की धातु को लेकर सवाल उठे हैं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रतिमा कांस्य की जगह पीतल से बनी हो सकती है, साथ ही इसमें जिंक और स्टेनलेस स्टील की मौजूदगी की जानकारी भी सामने आई है, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है.

अटल जी की प्रतिमा में गुणवत्ताहीन सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप, मेटल की जगह लगाया सीमेंट, बारिश ने सामने लाई सच्चाई

30 लाख के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल

कटघोरा नगर पालिका परिषद ने वार्ड नंबर 2 में अटल परिसर का निर्माण कराया था, इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें प्रतिमा स्थापना के लिए लगभग 13 लाख 60 हजार रुपये की राशि बताई जा रही है, लेकिन प्रतिमा की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद अब निर्माण प्रक्रिया और खर्च की जांच भी चर्चा का विषय बन गई है.

प्रतिमा खराब होने से शुरू हुआ मामला

अटल परिसर में स्थापित प्रतिमा पर लगा रंग समय से पहले खराब होने लगा था, कई जगह से पेंट हटने के बाद अंदर की परत दिखाई देने लगी, इसके बाद लोगों ने प्रतिमा के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री को लेकर सवाल उठाए, शिकायतें बढ़ने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने पूरे मामले की जांच कराने का फैसला लिया, मामले की जांच के लिए नगरीय प्रशासन विभाग की तीन सदस्यीय टीम कटघोरा पहुंची थी, टीम ने प्रतिमा से जरूरी सैंपल एकत्र किए और उनकी जांच कराई, प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रतिमा की धातु को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की बात कही गई है, अब विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

सब इंजीनियर पर गिरी कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के बाद सरकार ने कटघोरा नगर पालिका में तैनात सब इंजीनियर चंद्र प्रकाश जायसवाल को निलंबित कर दिया है, उन पर निर्माण कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी थी, वहीं प्रशासन अब ठेकेदार और अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रहा है, आने वाले समय में और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है, प्रतिमा विवाद सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है, कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, वहीं युवा कांग्रेस ने अटल परिसर के सामने प्रदर्शन करते हुए कथित अनियमितताओं की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ठेकेदार और अधिकारियों ने रखा पक्ष

मामले में सब इंजीनियर चंद्र प्रकाश जायसवाल का कहना है कि प्रतिमा स्थापना का काम ठेकेदार मनोज कुमार अग्रवाल ने कराया था, ठेकेदार की ओर से गुणवत्ता परीक्षण से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे, साथ ही नगर पालिका अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण और परीक्षण भी किया था, कटघोरा अटल परिसर की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक जांच के चरण में है, रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि निर्माण में किस स्तर पर लापरवाही हुई, फिलहाल प्रशासन की नजर मामले से जुड़े सभी पक्षों पर है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: त्योहारी सीजन से पहले चीनी पर नियंत्रण, व्यापारी 4 हजार क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *