CG News: कांकेर के आश्रम में मलेरिया का कहर, छात्र की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

CG News: कांकेर के आश्रम में मलेरिया का कहर, छात्र की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

CG News: कांकेर के आश्रम में मलेरिया का कहर, छात्र की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया से एक और आदिवासी छात्र की मौत का मामला सामने आया है. मृतक छात्र मरदापोटी बालक आवासीय आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा था. 10 दिनों के भीतर मलेरिया से यह दूसरी मौत होने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग और आश्रम प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं.

CG News

जांच में पॉजिटिव आने के बाद बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार, छात्र की 24 जुलाई को मलेरिया जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उसे मलेरिया की दवा दी गई, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ. हालत गंभीर होने पर छात्र को कांकेर के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

10 दिनों में दो छात्रों की मौत से चिंता बढ़ी

इस घटना ने जिले के आदिवासी छात्रावासों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. लगातार दो छात्रों की मलेरिया से मौत के बाद समय पर जांच, उपचार और स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

दो अन्य छात्रों का अस्पताल में चल रहा इलाज

बताया जा रहा है कि मरदापोटी बालक आश्रम के दो अन्य छात्र भी वर्तमान में मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज जारी है. लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच और मलेरिया नियंत्रण को लेकर विशेष कदम उठाने की मांग की जा रही है.

जांच और कार्रवाई की उठी मांग

घटना के बाद मांग की जा रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. साथ ही सभी आदिवासी छात्रावासों में नियमित स्वास्थ्य जांच और मलेरिया रोकथाम के लिए बेहतर इंतजाम करने की जरूरत बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: कोरबा में महतारी वंदन योजना के हितग्राही घटे, KYC नहीं कराने वाली महिलाओं पर संकट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home