CG News: दुर्ग में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री के निवास की ओर बढ़े, पुलिस ने रोका

CG News: दुर्ग में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री के निवास की ओर बढ़े, पुलिस ने रोका

CG News: दुर्ग में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री के निवास की ओर बढ़े, पुलिस ने रोका

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों अतिथि शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन के दौरान सोमवार को प्रदर्शनकारी शिक्षक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास की ओर बढ़े, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे जाने से रोक दिया. इस दौरान कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, जिसके बाद शिक्षक सड़क पर धरने पर बैठ गए.

नियमितीकरण और समान वेतन की मांग

अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, संविलियन, समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा शामिल हैं. शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं और अधिकार नहीं मिले हैं.

पहले भी सरकार तक पहुंचाई थी मांग

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि इससे पहले भी उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नाम पत्र भेजे थे. उनका दावा है कि कई बार ध्यान आकर्षित करने के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. इसी कारण आंदोलन को आगे बढ़ाया गया है.

मुख्यमंत्री ने दी  प्रतिक्रिया

दुर्ग दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विद्यामितान और अतिथि शिक्षकों से जुड़े मामले में सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि जो भी उचित और नियमों के अनुरूप होगा, उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा.

सरकार के फैसले का इंतजार

प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वे अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे. फिलहाल प्रशासन और पुलिस की निगरानी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. अब सभी की नजर सरकार की ओर से होने वाले अगले फैसले पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें : CG News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *