CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला ने छत्तीसगढ़ में कायम किया रिकॉर्ड

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला ने छत्तीसगढ़ में कायम किया रिकॉर्ड

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला ने छत्तीसगढ़ में कायम किया रिकॉर्ड

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने इस योजना में वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है, जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन और सीईओ जिला पंचायत के नेतृत्व में न केवल आवास स्वीकृत किए गए, बल्कि धरातल पर निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू किया गया.

Balrampur Pradhan Mantri Awas Yojana Second and third installment  installment released in Chhattisgarh ANN | Balrampur: PM आवास योजना की  दूसरी और तीसरी किस्त जारी, 2100 मकानों के लिए दिये गए 9.48 करोड़

प्रगति के आंकड़े बताते हैं सफलता की कहानी

• कुल 26,843 आवास स्वीकृत
• 24,313 आवासों में पहली किश्त का सफल हस्तांतरण
• 20,480 आवासों पर निर्माण कार्य शुरू
• 15,120 आवास प्लिंथ स्तर तक पूर्ण
यह प्लिंथ स्तर तक पूर्ण आवास राज्य के किसी भी जिले की तुलना में सबसे अधिक हैं.

PM जनमन योजना में भी जिले ने दिखाई प्राथमिकता

जिले में पीएम जनमन योजना के तहत 25 पात्र हितग्राहियों का आवास पूर्ण कराया गया, यह दिखाता है कि, जिला प्रशासन ने न केवल लक्ष्य पूरा किया बल्कि ग्रामीणों के लिए समयबद्ध और परिणामोन्मुखी कार्य सुनिश्चित किया.

जल संचयन में देश में द्वितीय पुरस्कार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण आवासों में 15,260 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाई गई, इससे जल संचयन में जिले को देश में दूसरा स्थान मिला, इस उपलब्धि में ग्रामीण हितग्राहियों का विशेष योगदान रहा.

स्थानीय विकास और रोजगार के अवसर

इन उपलब्धियों से हजारों ग्रामीणों का अपने पक्के घर का सपना हकीकत में बदल रहा है, साथ ही यह स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास के नए अवसर भी पैदा कर रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी हुई स्मार्ट, AI और कमांड सेंटर से हर गतिविधि पर नजर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home