CG News: अमृत भारत योजना के तहत चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

CG News: अमृत भारत योजना के तहत चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

CG News: अमृत भारत योजना के तहत चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

CG News: छत्तीसगढ़ में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया गया. इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके.

14 करोड़ रुपये से बदला सरोना स्टेशन का स्वरूप

रायपुर के पास स्थित सरोना रेलवे स्टेशन का करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है. स्टेशन पर नया यात्री भवन बनाया गया है. वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है. बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगाई गई हैं. इसके अलावा फुट ओवर ब्रिज, विस्तारित प्लेटफॉर्म, अतिरिक्त शेल्टर और आधुनिक डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

यात्रियों को मिलेगा बेहतर सफर का अनुभव

नए स्वरूप में विकसित रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है. स्टेशन परिसर को अधिक व्यवस्थित बनाया गया है, जिससे आवागमन आसान होगा. आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा और यात्री सेवाओं में भी सुधार किया गया है.

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन रेलवे स्टेशनों के विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित चांपा, सरोना और बालोद स्टेशन प्रदेश में बेहतर रेल संपर्क, आधुनिक यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को नई गति देंगे.

रेल अधोसंरचना को मिल रही नई मजबूती

राज्य सरकार का कहना है कि रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. यह पहल छत्तीसगढ़ में आधुनिक रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का अंतिम दिन, साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बहस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *