CG News: बिलासपुर के करगी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी, तीन डिब्बे उतरे, जांच में जुटा रेलवे

CG News: बिलासपुर के करगी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी, तीन डिब्बे उतरे, जांच में जुटा रेलवे

CG News: बिलासपुर के करगी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी, तीन डिब्बे उतरे, जांच में जुटा रेलवे

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित करगी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया. प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 से गुजर रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

तीन डिब्बे बेपटरी, जेसीबी बकेट फंसने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के पास निर्माण कार्य चल रहा था. आशंका है कि जेसीबी का बकेट मालगाड़ी के नीचे फंस गया, जिससे तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. इंजन कुछ दूरी तक आगे बढ़ने के बाद रुक गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

रेलवे अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आरपीएफ की टीम और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बेपटरी हुए डिब्बों को हटाकर ट्रैक बहाल करने का काम शुरू कराया. रेलवे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा.

कुछ दिन पहले भी हुआ था ऐसा ही हादसा

गौरतलब है कि बिलासपुर में 11 जुलाई को भी मालगाड़ी का एक डिब्बा शंकर नगर ओवरब्रिज के पास पटरी से उतर गया था. उस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी. रेलवे की इंजीनियरिंग और ऑपरेशन टीम ने तत्काल सुधार कार्य कर ट्रैक को सामान्य कर दिया था. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में सेफ्टी ऑडिट, उद्योग हादसों और खाद-बीज की कमी पर गरमाई बहस, विपक्ष का वॉकआउट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.