CG News: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक

CG News: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक

CG News: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक

CG News: छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. झारखंड के चक्रधरपुर मंडल में सीनी-राजखरसांवा सेक्शन के रेलवे ट्रैक का नवीनीकरण किया जाएगा. इसके लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक निर्धारित किया गया है. इस अवधि में हर मंगलवार और शुक्रवार को ब्लॉक रहेगा. इसके चलते अलग-अलग तारीखों पर छह ट्रेनों को रद्द करने और दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है. इससे छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है.

यात्री कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 20 दिनों  तक प्रभावित रहेगा रेल यातायात

छह ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा असर

मेगा ब्लॉक के कारण हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस, नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस अलग-अलग निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी. कुछ ट्रेनों की वापसी सेवाएं भी प्रभावित होंगी. यात्रियों को यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन का परिचालन विवरण जांचने की सलाह दी गई है.

हैदराबाद, तिरुपति और वास्को डी गामा एक्सप्रेस की तारीखें

हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी, जबकि वापसी दिशा में 13 दिसंबर को इसका परिचालन नहीं होगा. तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी. वहीं, रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर 2026 को नहीं चलेगी, वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसकी वापसी सेवा जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर 2026 को नहीं चलेगी.

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें कैंसिल, 7 राज्यों के यात्रियों को होगी  परेशानी, देखें लिस्ट

नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस के कई फेरे रद्द

नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर 2026 में 23 और 30 तारीख को रद्द रहेगी. दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तारीख को इसका परिचालन नहीं होगा. जनवरी 2027 में यह ट्रेन 4 और 11 तारीख को भी रद्द रहेगी, वापसी दिशा में संतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस 25 नवंबर को नहीं चलेगी. दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तारीख को तथा जनवरी 2027 में 6 और 13 तारीख को इसके फेरे रद्द रहेंगे, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस नवंबर में 24 और 27 तारीख को रद्द रहेगी. दिसंबर 2026 में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को भी ट्रेन रद्द रहने की जानकारी दी गई है.

पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के फेरे प्रभावित

पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के भी कई फेरे रद्द रहेंगे. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नवंबर में 21 और 28 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी. दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तारीख को तथा जनवरी 2027 में 2 और 9 तारीख को इसके परिचालन पर असर पड़ेगा, वापसी दिशा में संतरागाछी-पुणे ट्रेन 23 और 30 नवंबर को रद्द रहेगी. दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तारीख को तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को इसके फेरे रद्द रहने की जानकारी दी गई है.

दो ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा

मेगा ब्लॉक के दौरान कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया जाएगा. ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी. वहीं, साउथ बिहार एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से दुर्ग पहुंचाया जाएगा, सीनी-राजखरसांवा सेक्शन में अप और डाउन दोनों ट्रैक के नवीनीकरण के कारण यह मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है. इसका असर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है. ऐसे में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की तारीख और परिचालन स्थिति की पुष्टि जरूर करें. यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के दौरान भीतर रैनी रस्म से पहले दर्दनाक हादसा, रथ के नीचे आने से एक की मौत

Related Post

One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन बाद 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान CG News: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संगठन विस्तार और छत्तीसगढ़ प्रांत के पुनर्गठन पर होगी चर्चा CG News: दशहरा पर एके-47 से फायरिंग करना राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा को पड़ा भारी, मुख्यालय से मिला नोटिस CG News: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक CG News: विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के दौरान भीतर रैनी रस्म से पहले दर्दनाक हादसा, रथ के नीचे आने से एक की मौत CG News: छत्तीसगढ़ में आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी, दो संभागों में बंट सकता है प्रदेश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home