CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव

CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव

CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव

CG News: छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है. उनके चयन से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है. कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में किया जाएगा, जहां ज्ञानेश्वरी भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगी.

बर्मिंघम में होगा प्रशिक्षण शिविर

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का अनुकूलन प्रशिक्षण शिविर 22 जुलाई तक बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम, में आयोजित किया जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम ग्लासगो पहुंचेगी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. इस शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करना है.

सातवीं कक्षा से शुरू हुआ सफर

ज्ञानेश्वरी यादव ने सातवीं कक्षा से ही वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने स्कूल स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन किया. हाल ही में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ.

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनका टीम इंडिया में चयन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी.

युवा खिलाड़ियों के लिए बनी प्रेरणा

वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिसोदिया ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक जीतने में सफल होंगी और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगी.

यह भी पढ़ें : CG News: आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों में पेश होंगे 8 विधेयक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home