CG News: छत्तीसगढ़ के शराब और कोल लेवी घोटाले में जांच तेज, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष के बेटे से EOW की लंबी पूछताछ

CG News: छत्तीसगढ़ के शराब और कोल लेवी घोटाले में जांच तेज, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष के बेटे से EOW की लंबी पूछताछ

CG News: छत्तीसगढ़ के शराब और कोल लेवी घोटाले में जांच तेज, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष के बेटे से EOW की लंबी पूछताछ

CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब और कोल लेवी घोटाले की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की गई. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों ने कई अहम जानकारियां जुटाने का प्रयास किया.

ठिकानों और लेन-देन पर पूछे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, EOW ने वैभव अग्रवाल से रामगोपाल अग्रवाल के पिछले तीन वर्षों के ठिकानों, आर्थिक लेन-देन और कथित नेटवर्क से जुड़े कई सवाल किए. हालांकि, एजेंसी ने पूछताछ के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. EOW का कहना है कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कई मामलों में चल रही जांच

रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ कथित शराब घोटाला, कोल लेवी वसूली और कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि से जुड़े मामलों की जांच जारी है. जांच एजेंसियां इन मामलों में वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.

देश और विदेश में तलाश

जांच एजेंसियों को पहले रामगोपाल अग्रवाल के देश के विभिन्न स्थानों और दुबई में होने की सूचनाएं मिली थीं, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है. एजेंसियां उनके संभावित ठिकानों और संपर्कों की भी जांच कर रही हैं.

वित्तीय दस्तावेज भी जांच के दायरे में

रामगोपाल अग्रवाल वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष भी रहे थे. उनके फरार होने के बाद प्रदेश कांग्रेस में कोषाध्यक्ष से जुड़े वित्तीय अधिकार और बैंकिंग दस्तावेज संगठन के अन्य पदाधिकारियों के पास होने की जानकारी सामने आई है. जांच एजेंसियां इन दस्तावेजों और संबंधित वित्तीय रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.