CG News: जगदलपुर में बड़ा फैसला, एक ही परिवार के 7 सदस्यों की सनातन धर्म में घर वापसी

CG News: जगदलपुर में बड़ा फैसला, एक ही परिवार के 7 सदस्यों की सनातन धर्म में घर वापसी

CG News: जगदलपुर में बड़ा फैसला, एक ही परिवार के 7 सदस्यों की सनातन धर्म में घर वापसी

CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के नानगुर क्षेत्र के कुलगांव में एक परिवार ने अपनी धार्मिक पहचान को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. करीब छह महीने पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले इस परिवार के सात सदस्यों ने अब वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पुनः सनातन परंपरा को स्वीकार कर लिया है.

वैदिक विधि से हुआ धार्मिक अनुष्ठान

महारा समाज की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी सात सदस्यों ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार सनातन धर्म में वापसी का संकल्प लिया. इस दौरान पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए, जिसमें समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे, पूरा कार्यक्रम सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया गया. आयोजन के दौरान स्थानीय समाज के लोगों ने भी भाग लिया और परिवार के निर्णय का स्वागत किया.

समाज पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया

समाज के पदाधिकारी प्रेम चालकी ने कहा कि वे किसी भी व्यक्ति की आस्था का सम्मान करते हैं. यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के अपने पूर्वजों की परंपरा और सनातन धर्म में वापसी करता है, तो उसका समाज द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाता है.

स्वेच्छा से लिया गया निर्णय

जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के सात सदस्यों ने अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पुनः सनातन धर्म अपनाया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे एक सामाजिक एकता और परंपरा से जुड़ने का कदम बताया.

यह भी पढ़ें : CG News: बेमेतरा में बारिश से तबाही, ग्राम बैजी का संपर्क टूटा, एनीकट डूबने से ग्रामीण फंसे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.