CG News: बालोद NHM भर्ती विवाद गहराया, एक इस्तीफे के बाद भी 10 चयनित अभ्यर्थियों की जांच का इंतजार

CG News: बालोद NHM भर्ती विवाद गहराया, एक इस्तीफे के बाद भी 10 चयनित अभ्यर्थियों की जांच का इंतजार

CG News: बालोद NHM भर्ती विवाद गहराया, एक इस्तीफे के बाद भी 10 चयनित अभ्यर्थियों की जांच का इंतजार

CG News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत बालोद जिले में हुई भर्ती प्रक्रिया अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। सपोर्ट स्टाफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर और डेंटल असिस्टेंट पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। इसी बीच एक चयनित अभ्यर्थी के इस्तीफे ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।

शिकायत के बाद बढ़ा विवाद

भर्ती प्रक्रिया को लेकर दर्ज शिकायत में कुछ चयनित अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्रों की वैधता पर सवाल उठाए गए थे। आरोप है कि अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंक दिए गए, जिससे मेरिट सूची प्रभावित हुई और अन्य पात्र उम्मीदवार चयन से वंचित रह गए।

41 दिन बाद भी जांच शुरू नहीं

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मामले को लेकर शिकायत दर्ज हुए 41 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक संबंधित दस्तावेजों की जांच को लेकर कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मेरिट सूची में गड़बड़ी के आरोप

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि कुछ अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुपात से अधिक अंक प्रदान किए गए। साथ ही अनुभव प्रमाण पत्रों का आवश्यक दस्तावेजों और अभिलेखों के आधार पर सत्यापन किए बिना उन्हें मान्यता दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

इस्तीफे के बाद बढ़ी चर्चाएं

विवाद के बीच एक चयनित महिला अभ्यर्थी के अचानक इस्तीफा देने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि इस्तीफे के कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटनाक्रम के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, अब सभी की नजरें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि आरोपों की जांच होती है तो भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बकाया बिल पर सरचार्ज माफ और 10% तक की छूट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home