CG News: दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर हुआ सक्रिय, छत्तीसगढ़ में 23 जून के आसपास बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

CG News: दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर हुआ सक्रिय, छत्तीसगढ़ में 23 जून के आसपास बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

CG News: दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर हुआ सक्रिय, छत्तीसगढ़ में 23 जून के आसपास बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

CG News: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से मानसून की सुस्ती के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। करीब दो हफ्ते की धीमी गति के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आगे बढ़ने लगा है।

महाराष्ट्र से आगे बढ़ा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 14 दिनों से महाराष्ट्र के सोलापुर के पास रुका मानसून अब आगे बढ़ रहा है। मुंबई में हुई जोरदार बारिश के बाद इसका असर अब मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार 22 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है।

23 जून के आसपास बढ़ेगी गतिविधियां

अनुमान के मुताबिक 21 से 26 जून के बीच प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 23 जून के आसपास मानसून छत्तीसगढ़ के और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

अगले पांच दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। सैटेलाइट तस्वीरों में बादलों का दायरा बढ़ता दिख रहा है, जिससे मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मियों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की मांग, सरकार से मिला ज्ञापन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home