CG News: दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय को केंद्र की बड़ी मंजूरी, स्थापित होगी डॉ. अंबेडकर शोध पीठ

CG News: दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय को केंद्र की बड़ी मंजूरी, स्थापित होगी डॉ. अंबेडकर शोध पीठ

CG News: दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय को केंद्र की बड़ी मंजूरी, स्थापित होगी डॉ. अंबेडकर शोध पीठ

CG News: दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है। विश्वविद्यालय में डॉ. अंबेडकर चेयर (शोध पीठ) स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही यह छत्तीसगढ़ का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जहां इस प्रतिष्ठित शोध पीठ की स्थापना की जाएगी।

हर वर्ष मिलेगा 75 लाख रुपए का फंड

केंद्र सरकार और डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन की ओर से स्वीकृत इस योजना के तहत विश्वविद्यालय को शोध और अकादमिक गतिविधियों के लिए प्रतिवर्ष 75 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान और प्रदेश दोनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

देश के चुनिंदा संस्थानों में शामिल हुआ विश्वविद्यालय

डॉ. अंबेडकर चेयर योजना के तहत अब तक देश के केवल 24 प्रमुख शिक्षण संस्थानों के साथ समझौता किया गया है। इस सूची में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय और आईआईएम विशाखापट्टनम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। अब हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है।

शोध और शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस शोध पीठ के माध्यम से सामाजिक न्याय, संविधान, डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और समकालीन सामाजिक मुद्दों पर शोध को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, संगोष्ठियां और अकादमिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस तरह खर्च होगी अनुदान राशि

योजना के तहत मिलने वाले 75 लाख रुपए में से 20 लाख रुपए शैक्षणिक गतिविधियों, शोध परियोजनाओं, संगोष्ठियों और अकादमिक आयोजनों पर खर्च किए जाएंगे। वहीं 55 लाख रुपए वेतन, मानव संसाधन और प्रशासनिक खर्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं, विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. अंबेडकर शोध पीठ की स्थापना से न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र को भी नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में MRP से ज्यादा दाम पर शराब बिक्री का मामला, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित, 8 को नोटिस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ को मिले 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7800 से ज्यादा रोजगार की उम्मीद CG News: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, 20 जून को रायपुर आ सकते हैं CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: स्कूलों में अब राष्ट्रगीत और राज्यगीत होंगे अनिवार्य, तीन समय का नया शेड्यूल जारी CG News: रायपुर के पंडरी में बन रहा पीएम एकता मॉल, एक छत के नीचे मिलेगा पूरा भारत CG News: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी CG News: रायपुर में धान घोटाले की आशंका: 12 समितियों से 6,590 क्विंटल धान गायब, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान
panel21.com - panel21 Resources and Information.