CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री बोले- मौसम नहीं सुधरा तो टलेगी स्कूल खुलने की तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री बोले- मौसम नहीं सुधरा तो टलेगी स्कूल खुलने की तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री बोले- मौसम नहीं सुधरा तो टलेगी स्कूल खुलने की तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संकेत दिए हैं कि यदि अगले एक-दो दिनों में मौसम में सुधार नहीं हुआ तो 16 जून से स्कूल खोलने का फैसला आगे बढ़ाया जा सकता है।

16 जून से खुलने वाले थे स्कूल

राज्य सरकार के निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार प्रदेशभर के स्कूल 16 जून 2026 से खुलने वाले हैं। इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया गया था। लेकिन जून के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी और उमस का असर कम नहीं हुआ है, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विभागीय अधिकारियों के साथ इस विषय पर चर्चा भी की गई है।

एक-दो दिन में आ सकता है नया आदेश

मंत्री के अनुसार अगले एक-दो दिनों में मौसम की समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं आती है तो स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए जल्द ही नया आदेश जारी होने की संभावना है, प्रदेश में लगातार पड़ रही गर्मी को लेकर अभिभावकों में चिंता का माहौल है। उनका मानना है कि भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों को स्कूल भेजना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

2022 से लगातार बढ़ रही हैं छुट्टियां

गौरतलब है कि वर्ष 2022 के बाद से छत्तीसगढ़ में गर्मी के कारण कई बार स्कूल निर्धारित तारीख से बाद में खोले गए हैं। इस बार भी मौसम को देखते हुए सरकार छुट्टियां बढ़ाने का फैसला ले सकती है, शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि सरकार का पहला उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। इसी आधार पर स्कूल खोलने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: 25 साल से सड़क का इंतजार, सरकारी मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुरू किया निर्माण कार्य

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *