CG News: प्रदेश में मानसून की एंट्री के संकेत, 11 जून से तेज होगी बारिश की गतिविधियां

CG News: प्रदेश में मानसून की एंट्री के संकेत, 11 जून से तेज होगी बारिश की गतिविधियां

CG News: प्रदेश में मानसून की एंट्री के संकेत, 11 जून से तेज होगी बारिश की गतिविधियां

CG News: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। वहीं 11 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है।

11 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 11 और 12 जून को बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

8 से 10 जून के बीच प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं 11 और 12 जून को कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।

रायपुर में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर के माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बादलों की आवाजाही और बारिश की गतिविधियों के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।

मानसून को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहती हैं तो आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मानसून की दस्तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: PM Ujjwala Yojana: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सालाना 9 से घटाकर 4 किए गए रियायती LPG सिलेंडर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home