CG News: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, प्रशिक्षण शिविर के दौरान आया हार्ट अटैक

CG News: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, प्रशिक्षण शिविर के दौरान आया हार्ट अटैक

CG News: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, प्रशिक्षण शिविर के दौरान आया हार्ट अटैक

CG News: छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, रूपनारायण सिन्हा भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया।

नहीं बच सकी जान

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। नेताओं ने डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके, बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण शिविर में पार्टी संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण सत्र चल रहे थे और प्रदेशभर से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे कार्यक्रम का माहौल गमगीन हो गया।

कौन थे रूपनारायण सिन्हा?

रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ भाजपा के सक्रिय और वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। उन्हें जनवरी 2025 में छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्राप्त था।

जागरूकता के लिए रहे सक्रिय

योग आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने प्रदेश में योग और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की थीं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता के कारण उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.