CG News: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज उछाल, रायपुर में 108 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल

CG News: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज उछाल, रायपुर में 108 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल

CG News: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज उछाल, रायपुर में 108 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल

CG News: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। मई महीने में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी

पिछले 10 दिनों में यह लगातार चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले भी कई बार कीमतों में इजाफा किया गया था, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं, राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। वहीं डीजल भी 101 रुपए से अधिक में बिक रहा है। बिलासपुर और अन्य जिलों में भी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आम जनता पर बढ़ा बोझ

लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों का बजट बिगड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अलग-अलग दरों पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल के दाम 4 रुपए से अधिक तक बढ़ गए हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महिला कर्मचारियों को मिला मातृत्व अधिकार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *