CG News: रायपुर को मिली कचना रेलवे ओवरब्रिज की सौगात, 48 करोड़ की परियोजना का CM साय ने किया लोकार्पण

CG News: रायपुर को मिली कचना रेलवे ओवरब्रिज की सौगात, 48 करोड़ की परियोजना का CM साय ने किया लोकार्पण

CG News: रायपुर को मिली कचना रेलवे ओवरब्रिज की सौगात, 48 करोड़ की परियोजना का CM साय ने किया लोकार्पण

CG News: राजधानी रायपुर के कचना क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रेलवे ओवरब्रिज (ROB) आम जनता के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 48.78 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 787 मीटर लंबे और 13 मीटर चौड़े ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।

2 लाख लोगों को राहत का दावा

प्रशासन का कहना है कि इस ओवरब्रिज से कचना रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी और प्रतिदिन दो लाख से अधिक लोगों की आवाजाही आसान होगी। यह ब्रिज शंकरनगर, जोरा, वीआईपी कॉलोनी, खम्हारडीह और आसपास के कई इलाकों को जोड़ता है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस ब्रिज

लोक निर्माण विभाग के अनुसार ब्रिज पर बेहतर लाइटिंग, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड और सर्विस लेन जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे रात के समय भी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

सरकार ने बताया बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे 25 से अधिक कॉलोनियों के लिए बड़ी राहत बताया।

उद्घाटन के दिन ही लगा भारी जाम

हालांकि राहत की उम्मीद के बीच उद्घाटन के दिन ही शहर में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। शंकरनगर से कचना फाटक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा, वीआईपी मूवमेंट, उद्घाटन कार्यक्रम और पास में लगे मेले की भीड़ के कारण हालात और बिगड़ गए। पुलिस लगातार ट्रैफिक संभालने में जुटी रही, लेकिन लोगों को तुरंत राहत नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें : CG News: सरगुजा में व्यवस्था की तस्वीर! पेंशन लेने बहू ने बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर तय किया 9 किलोमीटर सफर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *