CG News: सरगुजा में व्यवस्था की तस्वीर! पेंशन लेने बहू ने बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर तय किया 9 किलोमीटर सफर

CG News: सरगुजा में व्यवस्था की तस्वीर! पेंशन लेने बहू ने बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर तय किया 9 किलोमीटर सफर

CG News: सरगुजा में व्यवस्था की तस्वीर! पेंशन लेने बहू ने बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर तय किया 9 किलोमीटर सफर

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाने वाली एक तस्वीर सामने आई है। मैनपाट क्षेत्र के कुनिया गांव में एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर 9 किलोमीटर पैदल सफर तय किया, ताकि 1500 रुपये की पेंशन मिल सके।

भीषण गर्मी में संघर्ष भरा सफर

महिला सुखमुनिया ने अपनी सास को कंधे पर बैठाकर पहाड़ी और उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते हुए बैंक तक पहुंचाया। रास्ते में नाले भी पार करने पड़े। भीषण गर्मी के बीच यह सफर किसी चुनौती से कम नहीं था, सुखमुनिया ने बताया कि पहले पेंशन का पैसा गांव तक पहुंच जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। मजबूरी में उन्हें हर महीने इसी तरह सास को लेकर लंबा पैदल सफर करना पड़ता है।

अधिकारियों पर उठे सवाल

महिला का कहना है कि कई बार समस्या बताने के बावजूद किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। गांव में परिवहन और बैंकिंग सुविधा की कमी के कारण बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सरकारी दावों की खुली पोल

इस घटना ने सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ योजनाओं के प्रचार पर करोड़ों खर्च किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में लोगों को छोटी-सी पेंशन के लिए भी कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है, सुखमुनिया की यह कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग बहू की सेवा भावना की तारीफ कर रहे हैं, वहीं व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा; छत्तीसगढ़ में नई कीमतें लागू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *