CG News: भिलाई में बीयर बोतल टूटने पर दो पक्षों में खूनी झड़प, थाने में भी हुआ जमकर हंगामा

CG News: भिलाई में बीयर बोतल टूटने पर दो पक्षों में खूनी झड़प, थाने में भी हुआ जमकर हंगामा

CG News: भिलाई में बीयर बोतल टूटने पर दो पक्षों में खूनी झड़प, थाने में भी हुआ जमकर हंगामा

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक जन्मदिन पार्टी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब घर के सामने बीयर की बोतल टूटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला बीजेपी के कैंप-1 मंडल कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी के घर के सामने का बताया जा रहा है। टूटे कांच साफ करने की बात पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।

डंडे और मुक्कों से हुई मारपीट

दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथ-मुक्के और डंडे चले। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी चोटें आईं। एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया गया है, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई।

थाने में भी मचा बवाल

मारपीट के बाद दोनों पक्ष समझौते की बात करने छावनी थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां भी विवाद थमने के बजाय और बढ़ गया। आरोप है कि बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष गुरुचरण बग्गा की गाली-गलौज के बाद माहौल बिगड़ गया और थाना परिसर में ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ लोग टेबल-कुर्सियों पर चढ़कर वीडियो बनाते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

पहले पक्ष की ओर से दीपक पासी ने आरोप लगाया कि बाइक फिसलने से बीयर की बोतल टूट गई थी, जिसके बाद राजेश चौधरी और उनके भाई ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं बीजेपी नेता और पूर्व सैनिक राजेश चौधरी का कहना है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर साथियों के साथ लौटकर हमला किया। उन्होंने कार का कांच तोड़ने और परिवार के लोगों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

राजेश चौधरी के मुताबिक, पूरी घटना उनके घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवकों पर बलवा समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: तखतपुर में पीएम आवास योजना पर सख्ती, 455 हितग्राहियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home