CG News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में मेडिकल स्टोर बंद, 50 करोड़ के कारोबार पर असर

CG News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में मेडिकल स्टोर बंद, 50 करोड़ के कारोबार पर असर

CG News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में मेडिकल स्टोर बंद, 50 करोड़ के कारोबार पर असर

CG News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई को पूरे देश में बंद का आह्वान किया है। संगठन का आरोप है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

छत्तीसगढ़ में 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद

छत्तीसगढ़ में इस बंद का व्यापक असर देखने को मिलेगा। राज्य के करीब 20,000 मेडिकल स्टोर आज बंद रहेंगे। इससे दवा आपूर्ति और सामान्य बिक्री पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा, अनुमान के मुताबिक एक दिन की बंदी से छत्तीसगढ़ में करीब 50 करोड़ रुपये का दवा व्यापार प्रभावित होगा। सिर्फ राजधानी रायपुर में ही रोजाना लगभग 20 करोड़ रुपये का मेडिकल कारोबार होता है, जो पूरी तरह ठप रहेगा।

ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक की मांग

दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियों को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से AIOCD के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया गया है।

विरोध प्रदर्शन भी करेंगे व्यापारी

बंद के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक सिर्फ दुकानें बंद नहीं रखेंगे, बल्कि सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, नए सत्र से लागू होंगे नए शुल्क

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *