CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी तैयारी, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, राहुल गांधी का जून में प्रस्तावित दौरा

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी तैयारी, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, राहुल गांधी का जून में प्रस्तावित दौरा

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी तैयारी, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, राहुल गांधी का जून में प्रस्तावित दौरा

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत पार्टी जमीनी ढांचे को फिर से सक्रिय और मजबूत करने पर जोर दे रही है।

राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा जून में प्रस्तावित है। करीब ढाई साल बाद उनका यह संभावित दौरा होगा। इससे पहले वे सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ आए थे, कांग्रेस द्वारा 21 जून से 30 जून तक एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने की योजना है। यह शिविर रायपुर के चंपारण में लगाए जाने की चर्चा है, इसमें छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हो सकते हैं।

41 जिला अध्यक्षों को मिलेगा प्रशिक्षण

हाल ही में नियुक्त किए गए 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को इस शिविर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें संगठन संचालन, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे, यह पूरा कार्यक्रम कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 2025-26 में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसे गुजरात मॉडल की तर्ज पर संगठनात्मक पुनर्गठन की रणनीति बताया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी हो चुका है प्रशिक्षण

इस अभियान के तहत 10 फरवरी 2026 को दिल्ली में कई राज्यों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की भूमिका प्रमुख रही।

संगठन विस्तार की रणनीति

कांग्रेस की रणनीति के तहत:
• बूथ से प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करना
• जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाना
• 15 दिन में जिला, 30 दिन में ब्लॉक और 60 दिन में मंडल-बूथ समितियां बनाना
• SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देना

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर साइबर ठगी केस: डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में 3 और आरोपी गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *