CG News: NH-30 फोर लेन कॉरिडोर: जबलपुर से चिल्पी तक सड़क विकास परियोजना से बदलेगी कनेक्टिविटी

CG News: NH-30 फोर लेन कॉरिडोर: जबलपुर से चिल्पी तक सड़क विकास परियोजना से बदलेगी कनेक्टिविटी

CG News: NH-30 फोर लेन कॉरिडोर: जबलपुर से चिल्पी तक सड़क विकास परियोजना से बदलेगी कनेक्टिविटी

CG News: राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 को जबलपुर से चिल्पी तक फोर लेन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। यह परियोजना प्रयागराज–जबलपुर–रायपुर कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है, जिससे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

160 किमी मार्ग होगा अपग्रेड

करीब 160 किलोमीटर लंबा यह मार्ग वर्तमान में दो लेन का है। इसके फोर लेन बनने के बाद यातायात का दबाव कम होगा और भारी वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम हो जाएगी, जिससे क्षेत्रीय और अंतरराज्यीय परिवहन को बड़ी राहत मिलेगी, NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू के अनुसार, इस परियोजना की DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पर काम शुरू हो चुका है और इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर भी समानांतर काम किया जा रहा है।

यातायात और सुरक्षा में सुधार

यह मार्ग पहले से ही भारी ट्रैफिक और मालवाहक वाहनों के दबाव में है। संकरी सड़क, कम ओवरटेकिंग स्पेस और पहाड़ी क्षेत्रों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना रहती है। फोर लेन बनने के बाद ब्लैक स्पॉट्स को खत्म कर सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, यह सड़क कान्हा टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील वन क्षेत्र से होकर गुजरती है। इसलिए वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एनिमल अंडरपास, वाइल्डलाइफ क्रॉसिंग और चेतावनी संकेतों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि प्राकृतिक आवागमन प्रभावित न हो।

पर्यावरण संरक्षण भी प्राथमिकता

परियोजना में पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए वृक्षों के संरक्षण और पुनः रोपण पर जोर दिया जाएगा। साथ ही आधुनिक तकनीक आधारित जल निकासी और पर्यावरण अनुकूल निर्माण पद्धतियों को अपनाया जाएगा।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

NH-30 कॉरिडोर के विकास से जबलपुर, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक नेटवर्क और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। यह परियोजना मध्य भारत की कनेक्टिविटी को एक नई गति देने वाली महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना साबित होगी।

यह भी पढ़ें : CG News: दिल्ली में अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय की बैठक, बस्तर विकास मॉडल और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर फोकस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home