CG News: एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चमकी छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव, जीता सिल्वर और कांस्य पदक

CG News: एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चमकी छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव, जीता सिल्वर और कांस्य पदक

CG News: एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चमकी छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव, जीता सिल्वर और कांस्य पदक

CG News: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम किए।

शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया प्रदेश का मान

ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 194 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।

समोआ में भी जीत चुकी हैं गोल्ड

ज्ञानेश्वरी यादव लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इसी महीने मई की शुरुआत में समोआ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का तिरंगा लहराया था। वहीं इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की एक और खिलाड़ी कोमल कोहर ने 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।

CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। ज्ञानेश्वरी की मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, वेटलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों, जय भवानी व्यायाम शाला और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। खिलाड़ियों और युवाओं में उनकी सफलता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती को लेकर बड़ी खबर, व्यापमं जल्द जारी करेगा परीक्षा की तारीख

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.